बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में दो दिन की बारिश के बाद सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। सीकरी रोड, बल्लभगढ़-सोहना रोड और पाली-भाखरी रोड पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे यातायात में बाधा आ रही है। पिछले 15 महीनों में 335 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। नगर निगम द्वारा गड्ढे भरने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर है।

बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में दो दिन हुई बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा खराब हालत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी रोड, बल्लभगढ़-सोहना रोड रोड स्थित नंगला चौक,पाली-भाखरी रोड की बनी हुई है, जिससे सुबह शाम भारी जाम के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से गड्ढे भरने के लिए चलाई जा रही गाड़ी से रोजाना करीब 20 गड्ढे भरे जा रहे हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।लेकिन समस्या बरकरार है। पिछले दिनों शहर में दो दिन दो-दो घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कें गड्ढों में तबदील हो गई है।

दस से अधिक प्रमुख सड़कों पर हर दो किलोमीटर में सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। इनमें फंसकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं और कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण रोजाना लाखों लोगों का आवागमन इन सड़कों से होता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।15 माह में सड़क पर 335 लोगों की जा चुकी है जान:शहर की सड़कों पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते 15 माह में शहर की सड़कों पर करीब 700 सड़क हादसे हुए। इनमें करीब 335 से अधिक लोगों की जान चली गई। साथ ही 555 से अधिक लोग घायल हुए। सूत्रों की मानें तो इनमें से 20 के आसपास लोगों की जान शहर स्थित सड़क पर बने गड्‌ढों के चलते गई। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर बने गड्‌ढों की शिकायत और उसे भरने की मांग वह संबंधित विभाग से लगातार करते रहते हैं।मोटे बजट के बाद भी नहीं हो रहा मरम्मत कार्य:स्मार्ट सिटी में सड़कों की रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), लोक निर्माण विभाग की है। नगर निगम ने हाल में हाल ही में वत्तीय वर्ष-2026-27 के लिए पारित बजट में सड़कों के मरम्मत कार्य, सड़क निर्माण आदि के लिए करीब 173.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बावजूद शहर की सड़कों पर गड्‌ढे कम नहीं हो रहे।हाईवे स्थित सीकरी के पास सर्विस रोड का बुरा हाल है। सड़क पर 500 मीटर दायरे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि जहां ट्रेक्टर और ट्रकों को संभल कर चलना पड़ रहा है। वहीं दोपहिया व कार चालक आये दिन चोटिल हो रहे हैं। जानकारी के बावजूद एनएचएआई अधिकारी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा टोल चुकाने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। यही हालबल्लभगढ़-सोहना रोड टोल रोड है। इसका रखरखाव गुरुग्राम लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। इस सड़क से रोजाना करीब 50 हजार वाहन चालक सफर करते हैं। 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 50 से अधिक गड्ढे हैं। इसी प्रकार आगरा नगर सड़क का बना है। यह मार्ग फरीदाबाद को दिल्ली और नोएडा से जोड़ता है। सेहतपुर से आईएमटी तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में इस मार्ग पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं जिससे लोग बेहद परेशान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।