तैयारी : जले ट्रांसफार्मर दो घंटे में बदलने होंगे

Apr 11, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए 13 अप्रैल को समीक्षा बैठक होगी। इसमें जले हुए ट्रांसफार्मर को दो घंटे के अंदर बदलने सहित विभिन्न

तैयारी : जले ट्रांसफार्मर दो घंटे में बदलने होंगे

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए 13 अप्रैल को समीक्षा बैठक होगी। इसमें जले हुए ट्रांसफार्मर को दो घंटे के अंदर बदलने सहित विभिन्न कार्ययोजनाओं पर अमलीजामा पहनाने के लिए बैठक होगी। विभाग के निदेशक (ऑपरेशन) बिजली आपूर्ति व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। नौ अप्रैल को प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में दो घंटे में जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने और ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे में बिजली ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश दिया था। वहीं बकाया बिल वसूली के लिए सख्ती किए जाने का अदेश दिया था।बैठक

में उन्होंने बिजली आपूर्ति में समस्या आने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। मंत्री के आदेश के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर समीक्षा बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) करेंगे। यह बैठक 13 अप्रैल को गुरुग्राम स्थित बिजली निगम के हरियाणा इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूटमें होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।