Faridabad News: चार दिन में शिकायत निपटान के आदेश, 15 दिन बाद भी सुनवाई नहीं

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद के सरूरपुर श्यामनगर फेस-2 में बिजली संबंधी समस्याओं का 15 दिन बाद भी समाधान नहीं हुआ है। लोगों के घरों के आगे बिजली की लाइनें झूल रही हैं और बार-बार फाल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती होती है। निवासियों ने नए खंभे लगाने और लाइन बिछाने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोग अब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

Faridabad News: चार दिन में शिकायत निपटान के आदेश, 15 दिन बाद भी सुनवाई नहीं

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बिजली निगम में शिकायतों का चार दिन के भीतर निपटान करने के निर्देशों के बावजूद सरूरपुर श्यामनगर फेस-2 के लोगों की समस्या का 15 दिन बाद भी समाधान नहीं हुआ है, जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंभों की उचित व्यवस्था नहीं होने से केवल लोगों के घरों के आगे झूल रही है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।वहीं आये दिन फाल्ट के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौजी से जूझना पड़ता है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।ऐसे में लोगों ने अब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने की तैयारी की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले करीब दो साल बिजली की काफी समस्या है। विभाग की तरफ से कुछ इलाके में खंभे लगाए गए हैं, ट्रांसफार्मर रखे गए। वहीं कुछ एरिया को छोड़ दिया गया है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए खंभे लगाने और बिजली की लाइन बिछाने की जरूरत है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने पिछले दिनों बिजली निगम के बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला को ज्ञापन सौंपा था। इसमें नए बिजली के खंभे लगाने और लाइन खींचने की मांग की गई थी। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद संबंधित एसडीओ और जूनियर इंजीनियर (जेई) को मौके का सर्वे करवा कर रिपोर्ट सौंपनी थी, ताकि जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। हालांकि, लोगों का आरोप है कि 15 दिन बीतने के बाद भी न तो सर्वे की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कोई काम शुरू किया गया।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

अधिकारियों की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए जाने के बावजूद उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर दी जाती तो समस्या के समाधान की दिशा में काम आगे बढ़ सकता था।

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने की तैयारी

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलेंगे लोग

बिजली निगम की ओर से कार्रवाई नहीं होने से नाराज कॉलोनी वासियों ने अब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने की तैयारी की है। लोगों का कहना है कि वे उनके सामने कॉलोनी की बिजली संबंधी समस्याएं रखेंगे और जल्द समाधान कराने की मांग करेंगे।इस संबंध में कार्यकारी अभियंता संजय मंगला से कई बार फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। जिसकी वजह से उनका पक्ष नहीं मिल पाया।

--

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सरूरपुर श्यामनगर फेस-2 के निवासियों की बिजली समस्या कितने समय से बनी हुई है?−
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पिछले करीब दो साल से बिजली की समस्या है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: चार दिन में शिकायत निपटान के आदेश, 15 दिन बाद भी सुनवाई नहीं