स्मार्ट सिटी में जलभराव के 40 से अधिक स्थान चिह्नित

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव

स्मार्ट सिटी में जलभराव के 40 से अधिक स्थान चिह्नित

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव से निपटने के लिए सरकार के आदेश पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ओर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में 40 से अधिक ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान गंभीर जलभराव की समस्या सामने आती है। हाईवे समेत शहर के अंदरूनी इलाकों में जलभराव से निजात के लिए जल्द बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत कराई जाएगी, पुरानी मोटरों को बदला जाएगा। इसके साथ ही नालों की सफाई शुरू कर दी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर जलभराव की भारी समस्या है। कुछ देर की बारिश में सड़कों पानी से लबालब हो जाती है। इनमें हाईवे के अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बल्लभगढ़ और जेसीबी चौक जैसे प्रमुख जंक्शन शामिल हैं, जहां थोड़ी सी बारिश में ही यातायात बाधित हो जाता है।--अंदरूनी इलाकों में बुरा हालशहर के अंदरूनी क्षेत्रों में सेक्टर-22, 23 के चौराहे और डबुआ की 60 फुट रोड जैसे इलाके जलभराव से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। यहां स्थिति कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि सड़कें घुटनों तक पानी में डूब जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन ठप हो जाता है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।सरकार ने इस बार मानसून से पहले ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जल निकासी से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से शहर के पंपिंग स्टेशनों को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया जाएगा, ताकि बारिश के पानी की निकासी तेजी से हो सकेगी। अधिकारियों का दावा है कि इस बार जलभराव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।--3.84 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभवार्ड-31 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-16ए में शनिवार हनुमान मंदिर के पास 3.84 करोड़ की लागत से सीवरेज, पेयजल और सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इन कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर परिणाम देना है।मंत्री ने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के सुदृढ़ होने से स्वच्छता में सुधार होगा और बीमारियों में कमी आएगी। पेयजल आपूर्ति बेहतर होने से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने उत्कृष्ट फरीदाबाद के अपने विजन को दोहराते हुए कहा कि शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है।विपुल गोयल ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को गति मिली है और योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्य हर वार्ड, हर गली और हर मोहल्ले तक पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद शैफाली सिंगला सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जीवन स्तर में सुधार होगा।--

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।