साइबर सेल ने खोजे 20 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में साइबर सेल ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 20 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। डीसीपी ने मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर सेल ने खोजे 20 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

फरीदाबाद, सरसमल। साइबर सेल बल्लभगढ़ ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 20 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को डीसीपी बल्लभगढ़ ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुम मोबाइलों की शिकायतें मिलने के बाद साइबर सेल ने उनकी ट्रैकिंग शुरू की। इसके लिए सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग किया गया। जांच के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन और उनके उपयोग से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण किया गया। लगातार प्रयासों के बाद टीम को सफलता मिली और सभी मोबाइल बरामद कर लिए गए।

बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों की गुम संपत्ति को वापस दिलाने के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।