Faridabad News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान से शहर में सतर्कता बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित

Faridabad News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान से शहर में सतर्कता बढ़ाई गई

Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर जिला पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस छात्र नेताओं और युवाओं के सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है।

प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान कर रखा है। सीजीपी के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस पहले से सतर्क है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले दिल्ली-एनसीआर के युवाओं पर पहले से नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस के सभी आला अधिकारियों और थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा सकती है।

------

छात्र नेताओं और युवाओं पर निगरानी

छात्र नेताओं और युवाओं पर नजर

सीजेपी के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा युवाओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें छात्र नेताओं और युवाओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन में युवाओं की संभावित भागीदारी को देखते हुए उनकी गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। छात्र नेताओं और युवाओं की ओर से किए जा रहे पोस्ट, साझा की जा रही सूचनाओं और प्रदर्शन से संबंधित संदेशों पर पुलिस की नजर है। पुलिस का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाने के साथ सुरक्षा इंतजामों की तैयारी की जा रही है।

------

नाकाबंदी और सुरक्षा इंतजाम

नाकाबंदी की भी तैयारी

प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी करने की तैयारी कर रही है। जरूरत के अनुसार प्रमुख चौराहों, सीमावर्ती क्षेत्रों और शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा सकती है। इसके साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।

------

सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। शहर में सभी आला अधिकारियों और थाना चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की नाकेबंदी जारी है। शहर में किसी को कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता फरीदाबाद

------

प्रदर्शन के चलते ट्रेन और यात्रियों पर असर

ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हो सकती है परेशानी

सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर से इंदौर से चलकर दिल्ली आने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12415, जोकि सुबह 5.30 बजे फरीदाबाद पहुंचती है आज रद्द रहेगी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है। इनमें यह ट्रेन भी शामिल है। हालांकि प्रदर्शन के कारण इमरजेंसी सेवा पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। शहर में इमरजेंसी वाहन बेरोकटोक चलेंगे। वहीं दिल्ली से सब्जी लेकर आने वाले वाहनों को परेशानी हो सकती है। उन्हें थोड़ा घूम कर केजीपी से आना पड़ेगा, जिससे शहर में सब्जी पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है। वहीं मेट्रो का सफर सुचारू रूप से जारी रहेगा, मगर यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वहां स्टेशन बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।

---------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सीजेपी का प्रदर्शन कहां और कब प्रस्तावित है?−
सीजेपी का प्रदर्शन 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान से शहर में सतर्कता बढ़ाई गई