Faridabad News: सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Faridabad News: - पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश - युवाओं और छात्र नेताओं के सोशल मीडिया पर भी नजरफरीदाबाद, संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर...

Faridabad News: - पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश - युवाओं और छात्र नेताओं के सोशल मीडिया पर भी नजर फरीदाबाद, संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर जिला पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस छात्र नेताओं और युवाओं के सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है।
प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान कर रखा है। सीजीपी के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस पहले से सतर्क है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले दिल्ली-एनसीआर के युवाओं पर पहले से नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस के सभी आला अधिकारियों और थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा सकती है।
------
छात्र नेताओं और युवाओं पर नजर
सीजेपी के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा युवाओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें छात्र नेताओं और युवाओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन में युवाओं की संभावित भागीदारी को देखते हुए उनकी गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। छात्र नेताओं और युवाओं की ओर से किए जा रहे पोस्ट, साझा की जा रही सूचनाओं और प्रदर्शन से संबंधित संदेशों पर पुलिस की नजर है। पुलिस का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाने के साथ सुरक्षा इंतजामों की तैयारी की जा रही है।
प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की तैयारी
------
नाकाबंदी की भी तैयारी
प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी करने की तैयारी कर रही है। जरूरत के अनुसार प्रमुख चौराहों, सीमावर्ती क्षेत्रों और शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा सकती है। इसके साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।
------
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। शहर में सभी आला अधिकारियों और थाना चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की नाकेबंदी जारी है। शहर में किसी को कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता फरीदाबाद
------
अमित भाटिया

