कार चढ़ाने से घायल हुए ईएएसआई ने अस्पताल में दम तोड़ा
फरीदाबाद के आलमपुर गांव में कार सवारों ने डायल 112 ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी राजेंद्र पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पांच दिन पहले आलमपुर गांव में कार सवारों ने डायल 112 ईआरवी गाड़ी पर तैनात पर गाड़ी चढ़ा दी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से वह अस्पताल में उपचाराधीन थे। बुधवार रात को उन्होंने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी है।पुलिस के मुताबिक, 12 अप्रैल को पुलिस की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि धौज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर गांव में बीएसए कॉलेज के पीछे झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।
जब पुलिस टीम, दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी तो इसी दौरान एक पक्ष के सद्दाम और आलम ने जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी ईएएसआई राजेंद्र पर चढ़ा दी थी। इससे वह गंभीर रूपसे घायल हो गए थे, तभी से वे अस्पताल में उपचाराधीन थे। बुधवार देर रात को उनकी मौत हाे गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ईआरवी पर तैनात हमारे पुलिसकर्मी राजेंद्र शहीद हुए हैं। झगड़े की सूचना मिलने वे पीड़ित पक्ष की सुरक्षा के लिए मौके पर गए थे। इस संबंध में ईआरवी पर तैनात सिपाही सोनू की शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। एवीटीएस सिकरौना की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आलमपुर गांव निवासी आलम और सिरोही गांव निवासी सद्दामको गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में हत्या की धारा भी जाेड़ दी गई है।आराेपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है।------पुलिस अधिकारी अंतिम संस्कार में पहुंचे :मृतक ईएएसआई राजेंद्र के अंतिम संस्कार में संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, डीसीपी सुश्री उत्तम, एसीपी विवेक कुंडू, धौज थाना एसएचओ दर्पण कुमार, गुरुग्राम पुलिस से भी स्थानीय एसीपी और स्थानीय एसएचओ ने धनकोट गांव पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत ईएएसआई के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वे एक बेटा और तीन बेटियों के पिता थे। उनकी मौत से धनकोट गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस विभाग में उनके साथी उनकी कार्यशैली को याद कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे अपनी डयुटी को लेकर काफी संजीदा थे। सूचना मिलते ही वे मौके पर जाकर समाधान का प्रयास करते थे।------------------------गुरुग्राम के रहने वाले थे राजेंद्र:मृतक ईएएसआई गुरुग्राम के धनकोट गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म पांच जनवरी 1976 को हुआ था। नौ दिसंबर 1998 को वे सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वे 10वीं कक्षा तक पढ़े थे। वे यहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डयुटी दे चुके थे। दो मार्च 2024 को उनका तबादला पल्ला थाना क्षेत्र से धौज थाना में हुआ था।-------------पहले भी हुए हैं पुलिसकर्मियों पर हमले19 फरवरी 2026 को पुरानी भूपानी गांव में पुलिस टीम पर हमला18 फरवरी 2026 को पलवल के अलावलपुर चौक पर हत्यारोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमला29 अप्रैल 2025 को सेक्टर-12 में झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला19 अप्रैल 2025 को जमालगढ़ में आरोपीको पकड़ने गई टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल09 अक्तूबर 2021 को अनंगपुर गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ समेत कई घायल------------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


