सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के टायर-साइलेंसर चोरी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर और साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चोरी की शिकायत दर्ज की है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी से टायर और ओल्ड फरीदाबाद से साइलेंसर चोरी हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के टायर-साइलेंसर चोरी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर और साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को पुलिस ने कार का साइलेंसर और टायर चोरी के अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चोर ग्रीनफील्ड कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी कार का अगला और दाहिनी ओर का पिछला टायर चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 30 मार्च की रात की है। 31 मार्च की सुबह 6:15 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़ित कार मालिक रोबिन शुक्ला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह ओल्ड फरीदाबाद इलाके में 30 मार्च की रात को मारुति इको कार का साइलेंसर चोरी कर फरार हो गए। यह गाड़ी गर्ग ज्वेलर्स के सामने खड़ी थी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को सोहना निवासी पीड़ित गाड़ी मालिक शकील की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले ही साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह फतेहपुर चंदीला गांव में दो इको गाड़ियों के साइलेंसर चोरी कर ले गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।