सुरक्षा हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती, हर चौराहे पर कड़ी निगरानी

Mar 01, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। शहर में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और ट्रैफिक पुलिस व्यापक चेकिंग अभियान चलाएगी।

सुरक्षा  हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती, हर चौराहे पर कड़ी निगरानी

फरीदाबाद। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। शहर में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। ट्रैफिक जाम के मददेनजर सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें भी फील्ड में सक्रिय रहेंगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखेंगी। ट्रैफिक पुलिस करेगी व्यापक चेकिंग होली के दिन सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने होली के पावन अवसर पर शहरवासियों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों और उनके परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए सभी नागरिक शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं। पुलिस सहायता के लिए लोग डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस सहायता ले सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।