दो भगोड़ा बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद की थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस ने दो भगोड़े बदमाशों पंकज और राहुल उर्फ नेपाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे। पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि राहुल को जमानत मिल गई।

दो भगोड़ा बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस टीमों ने दो भगोड़ा घोषित बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजेसर गांव निवासी पंकज और पलवल के कोंडल गांव निवासी राहुल उर्फ नेपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के पुलिस ने बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि आरोपी राहुल उर्फ नेपाल को जमानत दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।