Faridabad News: एक साल पुरानी स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फरीदाबादFaridabad News: फरीदाबाद में अपराध शाखा ने वाहन चोरी के मामले में कशिश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। चुराई गई स्कूटी 1 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 से चोरी हुई थी। पुलिस ने 9 जुलाई को आरोपी को फज्जूपुर चौक से पकड़ा। आरोपी ने अपने मामा के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की है।

Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा सेंट्रल ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले की बोर्ड कॉलोनी निवासी कशिश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह की स्कूटी 1 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 स्थित प्लॉट के बाहर से चोरी हुई थी। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 9 जुलाई को फज्जूपुर चौक के पास से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपने मामा के साथ चोरी करना स्वीकार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


