हत्या के दो वर्ष पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में धौज थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में कुंदन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दो वर्ष पुराना है, जिसमें युवक की हत्या उसके भाइयों ने उधार के पैसे मांगने पर की थी। पीड़ित का नाम मुकेश है, जो इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। आरोपी दिनेश अभी भी फरार है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दो वर्ष पुराना है। युवक की उधार दिए गए पांच सौ रुपये मांगने पर उसके भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आलमपुर निवासी कुशलवती पत्नी मुकेश कुमार ने धौज थाना पुलिस को बताया था कि वह करीब छह माह से अपने पति से अलग मानेसर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। 26 मई 2024 की रात करीब 10:00 उसे पता चला कि कुंदन और दिनेश उसके पति मुकेश के साथ मारपीट कर रहे हैं।
जब वह अगले दिन आई तो मुकेश की तबीयत खराब थी। उसे गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी दिनेश अभी भी फरार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


