टैक्सी चालक से लूट के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में अपराध शाखा ने टैक्सी चालक से लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास टैक्सी चालक से चाकू और कट्टों के दम पर लूट की। पुलिस ने लूटी गई संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।

टैक्सी चालक से लूट के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने टैक्सी चालक से लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटो सवार बदमाशों ने मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास ले जाकर टैक्सी चालक से चाकू और देसी कट्टों के दम पर लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपियोंसे लूटा गया माल बरामद करने के साथ-साथ लूट में प्रयोग हुआ ऑटो बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिगांव निवासी पवन वर्मा, इरफान, अमन खान और विकास उर्फ सैंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे, एक चाकू, वारदात में इस्तेमाल ऑटो, लूटा गया मोबाइल फोन, बैग और नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दौलताबाद गांव निवासी अवतार सिंह बदरपुर बॉर्डर पर टैक्सी चलाने का काम करता है। 23 मई की तड़के वह दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए ओल्ड फरीदाबाद चौक पर खड़ा हुआ था। वहां पहले से खड़े एक ऑटो चालक ने बदरपुर बॉर्डर चलने की बात कहकर उसे ऑटो में बैठा लिया। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी ऑटो में सवार हो गए।जैसे ही ऑटो मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, एक बदमाश ने अवतार सिंह की गर्दन पर चाकू रख दिया। जबकि अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन, बैग, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी और नगदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों से एटीएम कार्ड से पांच हजार रुपये भी निकलवा लिए। शिकायत के आधार पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।