घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

Mar 03, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी त्रिलोक चंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 13 अगस्त 2025 को पीड़ित के घर में घुसकर हमला किया और नगदी चोरी की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव छांयसा निवासी त्रिलोक चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, एनआईटी निवासी गुरूचरण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अगस्त 2025 की रात करीब 11:00 बजे पड़ोसी संजीव भाटिया का फोन आया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर का ताला तोड़ रहे हैं।

सूचना मिलते ही वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उदय भारद्वाज और त्रिलोक चंद पांच-छह युवकों के साथ उनके घर में मौजूद थे। जब उन्होंने ताला तोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और घर में रखी नगदी भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का गुरुचरण के साथ प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।