14 मामलों में 40 ठग गिरफ्तार

Mar 01, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 42 लाख रुपये से अधिक की राशि भी बरामद की। यह कार्रवाई एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ साइबर थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ठगी के मामलों में ऑनलाइन निवेश, फर्जी लिंक और धोखाधड़ी शामिल हैं।

14 मामलों में 40 ठग गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर अपराध थानों की टीमों ने ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 14 अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराध थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार मामलों में साइबर थाना एनआईटी के 4, सेंट्रल के 6 और बल्लभगढ़ के 4 मुकदमे शामिल हैं। इन मामलों में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक भेजकर बैंक डिटेल हासिल करना, लॉटरी और जॉब ऑफर के बहाने धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं।

21 फरवरी से 27 फरवरी के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 375 शिकायतों का निस्तारण किया गया और छह लाख 94 हजार 151 रुपये की संदिग्ध राशि संबंधित बैंक खातों में फ्रीज करवाई गई, जिससे आगे की निकासी रोकी जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश कुमार, बलदेव सिंह, नार्वेल सिंह, हरबंश सिंह, ईश्विंदर सिंह, तैयब अंसारी, दीपक, अंकित चौहान, विशाल कुमार, करनदीप, परमार कौशिक, परमार मेहुल, परमजीत, हरजीत सैनी, रितेश, लक्की मेघवाल, कन्हैया लाल, साहिम, रिहान अहमद, मेघा वर्मा, चांदपा, अरुण, रखप्रीत सिंह, सतवंत, विजय बर्मन, प्रसनजीत मोदक, विक्की, मोनू, नौनिहाल, सागर, अजय, समीर मुगल, विकास राणा, रिंकू मीणा, हेमराज यादव, अजय गोठवाल, पंकज कटे, अजय भगत, सौरभ देव कुले और सलमान खान शामिल हैं। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बतायाकि किसी भी प्रकार के लालच या अंजान कॉल, मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित की रकम सुरक्षित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।