Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Police Arrests 16 Accused in Two Separate Brawl Cases
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 16 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 16 आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद में थाना धौज की टीम ने दो अलग-अलग झगड़ों के मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिरोही गांव में एक झगड़े में 12 आरोपी और धौज गांव में एक अन्य झगड़े में 4 आरोपी पकड़े गए। सभी आरोपियों...

Oct 13, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। थाना धौज की टीम ने लड़ाई -झगड़े के दो अलग-अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सिरोही गांव में दो पक्षों में छह सितंबर को झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे, जिस पर थाना धौज में दोनों पक्षों के विरुद्ध मामले दर्ज किए थे। थाना धौज की टीम ने इस मामले में कार्रवाही करते हुए दोनों पक्षों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिरोही गांव निवासी तालिम , आलिम, सैफअली , मुफिद , मुस्तकीम, अजरु, अमजद, जुबेर, असलम, फर्रमुदीन, साबिर, सरफू को गिरफ्तार किया है। पुलिसने आरोपियों को अदालत में पेश किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है। एक अन्य मामले में धौज गांव में झगड़े के मामले में पुलिस की टीम ने चार आरोपी मुस्लिम, शकील , शबाना और इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपालने बताया कि पुलिस झगड़े के मामलेमें त्वरित कार्रवाई कर रही है। जल्द ही बाकी मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।