Faridabad News: गांजा समेत युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने 310 ग्राम गांजा के साथ 20 वर्षीय जाहिर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सेक्टर-56 के आशियाना फ्लैट्स में गांजा लेकर खड़ा है। आरोपी ने दिल्ली से 2500 रुपये में गांजा खरीदा था और यह पहले भी एनडीपीएस एक्ट का शिकार हो चुका है।

Faridabad News: गांजा समेत युवक गिरफ्तार

Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी ने 310 ग्राम गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी जाहिर खान 20 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स क्षेत्र में गांजा लेकर खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जाहिर खान को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 2500 रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है।

उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: गांजा समेत युवक गिरफ्तार