Faridabad News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में एक चलती कार पर गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मुबीन और तुगलक के रूप में हुई है, जो मुख्य आरोपी पीयूष के साथी हैं।

Faridabad News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिला पुलिस की एवीटीएस भूपानी की टीम ने चलती कार पर गोली चलाकर कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मवई गांव निवासी मुबीन और आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 निवासी तुगलक के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी पीयूष के साथी हैं और वारदात के दौरान उसके साथ मौजूद थे। इस मामले में मुख्य आरोपी पीयूष, आशीष सहित सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी-पांच निवासी हिमांशु डुडेजा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 16 अप्रैल की देर रात वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहा था। इस दौरान दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उनका पीछा किया। रेलवे रोड पर डॉक्टर टुडे अस्पताल के पास सफेद रंग की कार में सवार आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कार पर पिस्तौल से गोली चला दी थी। थाना एनआईटी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।--------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।