अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरसद और फिरोज खान को दो देसी कट्टों के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच एवीटीएस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अरसद निवासी गांव जलालपुर जिला पलवल को सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने फिरोज खान निवासी एसी नगर को सेक्टर-60 मलेरना रोड के पास से एक देसी कट्टे के साथ काबू किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।