तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Apr 08, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में पुलिस ने वाहन चोरी रोकने के अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

तीन वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद, सरसमल। वाहन चोरी रोकने के अभियान में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। थाना डबुआ क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा एनआईटी टीम ने प्रवेश कुमार को सेक्टर-45 से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में अपराध शाखा एवीटीएस टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी रफीक को सिकरोना क्षेत्र से पकड़ा।

उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। एक अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने सुमित कुमार को सेक्टर-37 बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।