Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Players Shine in North Zone Inter University Tennis Championship
भव्य सिंह मार और जय राणा ने नॉर्थ जोन इंटरयूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

भव्य सिंह मार और जय राणा ने नॉर्थ जोन इंटरयूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

संक्षेप:

-दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से हिस्सा लिया था -भव्य सिंहमार को

Jan 12, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सोनीपत के राई स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न हुई नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। फरीदाबाद के भव्य सिंहमार, जय राणा दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए यह जीत हासिल की और दोनों हिंदू कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी 10 वर्ष बाद नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। इस जीत में फरीदाबाद के दोनों खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है। टीम मैनेजर जयइंद्र पाल और कोच भरत भारद्वाज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों का वापिस आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जयइंद्र पाल ने बताया कि इनके अलावा जीत में खालसा कॉलेज के छात्र मयंक शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। भव्य और जय राणा दोनों सेक्टर-12 राज्य खेल परिसर स्थित फरीदाबाद टेनिस अकादमी में करीब आठ वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं। यह अकादमी संजय सिंहमार द्वारा संचालित की जा रही है और वह भव्य के पिता भी है। संजय सिंहमार ने कहा कि अब उनके द्वारा लगाया गया पौधा फल देने लगा है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया पिता संजय ने फरीदाबाद के भव्य सिंहमार को दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम का कप्तान बनाया था। इन्होंने एकल प्रतिस्पर्धा 7-2 से जीत दर्ज क। वहीं जय राणा ने 7-1 से शानदार जीत दर्ज की। इन खिलाड़ियों का एचएनबीयू गढ़वाल के खिलाफ के खिलाफ भी जीत अभियान जारी रहा। एकल प्रतिस्पर्धा में 8-0 से जीत हासिल की। अलीगढ़ मुस्लिक यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भव्य सिंहमार ने शानदार 8-0 से जीत दर्ज की, जबकि मयंक शर्मा ने 8-2 से जीत हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने युगल प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की। वहीं भव्य सिंहमार और जय राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने-अपने एकल मुकाबले 6-1, 6-0 से जीते। इसके बाद युगल प्रतिस्पर्धा में जय राणा व मयंक ने 6-1, 6-2 से जीत हासिल जीत हासिल की। वहीं फाइनल मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाफ हुआ। भव्य सिंहमार ने एकल प्रतिस्पर्धा में 6-4, 6-2 से, वहीं निर्णायक युगल मैच में फरीदाबाद के जय राणा और मयंक शर्मा ने संयम बनाए रखते हुए 6-4, 7-6 से जीत हासिल की। अंतिम एकल प्रतिस्पर्धा में जय राणा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 6-0, 6-2 की शानदार जीत हासिल की। पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन किया था संजय सिंहमार ने बताया कि भव्य को पिछले वर्ष भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का कप्तान बनाया गया था। इंटर यूनिवर्सिटी में जीत हासिल की थी। वह हिंदू कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र हैं। टेनिस के बेहतर प्रशिक्षण के लिए विदेश भी भेजा गया था। वहीं जय राणा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। जय के पिता मनोज राणा स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट हैं और फरीदाबाद टेनिस अकादमी में ही कार्यरत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;