Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Patwaris Strike Against Suspension of Six Patwaris Demand Reinstatement
कुरुक्षेत्र में छह पटवारियों के निलंबन पर प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र में छह पटवारियों के निलंबन पर प्रदर्शन

संक्षेप:

फरीदाबाद में छह पटवारियों के निलंबन के खिलाफ सभी पटवारी और गिदावर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और निलंबित पटवारियों की बहाली की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित हुए, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।

Feb 02, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कुरुक्षेत्र में छह पटवारियों के निलंबन के विरोध में जिले के सभी पटवारी और गिदावर सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सेक्टर-12 स्थित कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना पूरी जांच और उचित सुनवाई के की गई कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण जिले में राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे, जिससे आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले में कुल 30 पटवारी और 5 गिदावर कार्यरत हैं, जो सभी हड़ताल में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कृष्णपाल पटवारी, जावेद पटवारी, परविंदर, जितेंद्र भाटी और कपिल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन के साथ सहयोग के पक्षधर हैं, लेकिन अन्यायपूर्ण कार्रवाई को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि निलंबन आदेश तुरंत वापस लेकर कर्मचारियों का भरोसा बहाल किया जाए। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जिला स्तर पर आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।