Faridabad News: बारिश में भीगते मां के भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। सुबह पांच बजे हुई बारिश के बावजूद भक्त मंदिरों में कतारों में खड़े रहे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा, घरों में पूजा-पाठ किया और कुछ भक्त दिल्ली के कालका मंदिर दर्शन के लिए गए।

Faridabad News: बारिश में भीगते मां के भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश में भी माता के भक्तों ने मंदिर पहुंचे और माता की पूजा के लिए कतार में भीगते हुए खड़े रहे। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, संयम और साधना का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां की पूजा करने से भक्तों को आत्मबल, धैर्य और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। घरों में भी पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। नवरात्र के चलते इन दिनों जिलेवासियों को सुबह जल्दी हो रही है। सुबह पांच बजे से घरों से माता की आरती के स्वर सुनाई देने लगते हैं। इसके अलावा लोग घर पर पूजा अर्चना करने के बाद मेट्रो से दिल्ली स्थित कालका मंदिर दर्शन के लिए निकल रहे हैं। वहीं माता के कुछ भक्त ऐसे भी हैं, जो तड़के पैदल ही कालका माता के जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

---------

सुबह से ही मंदिरों में लगी रही भीड़

शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। तिकोना पार्क महारानी वैष्णोदेवी मंदिर, सिद्धपीठ काली मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-16 एवं 15 स्थित गीता मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ स्थित माता पथवारी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

मां की पूजा से धैर्य और सकारात्मकता

------

जीवन की समस्याएं दूर करती हैं मां

हार्डवेयर चौक समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत पडित सर्वेश पांडेय ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में धैर्य और सकारात्मकता का संचार होता है। मां का स्वरूप तपस्या और साधना का संदेश देता है। श्रद्धालु मानते हैं कि मां की आराधना से कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। नवरात्र के दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नवरात्र के दूसरे दिन किस स्वरूप की पूजा की गई?−
नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: बारिश में भीगते मां के भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की