Faridabad News: अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने के आदेश
Faridabad News: फरीदाबाद जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बैठक में आदेश दिए। दयालबाग निवासी फातिमा परवीन ने निगम के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने अवैध निर्माणों की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में कई बुनियादी समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। इसके लिए नगर निगम को रणनीति तैयार करने के आदेश दिए गए है। सोमवार को यह आदेश प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में दिए। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने की। बैठक में दयालबाग निवासी फातिमा परवीन ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भवन की चौथी मंजिल पर बने अवैध फ्लैट को तोड़ने के आदेश के बावजूद डेढ़ वर्ष से कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में कहा गया है कि निगम ने एटीआर में फ्लैट को ध्वस्त दिखा दिया, जबकि निर्माण आज भी मौजूद है। उन्होंने दावा है कि पानी की टंकियां हटाने और जलापूर्ति बंद करने के बावजूद निगम ने वास्तविक तोड़फोड़ नहीं की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस पर आरती राव ने नगर निगम आयुक्त को जांच करवाकर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि सभी अवैध निर्माणों की जांच कर तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा। बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई हुई। सेक्टर-21डी निवासी राजेंद्र सिंह दलाल ने बताया कि पुलिस चौकी सड़क की हालत कई सालों से दैनीय बनी हुई है। नगर निगम ने तीन महीने पहले सड़क की सतह को मुख्य सड़क के बराबर नहीं बनाई और ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया, जिससे 15 मिनट की बारिश में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। लोगों को आवाजाही में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
जल निकासी और सुविधाओं पर चर्चा
बैठक में उपस्थित आदर्श नगर निवासी नेतराम यादव ने बताया कि साहुपुरा से सोतई तक तीन साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस रोड पर एक सरकारी स्कूल हैं। बच्चे स्कूल जाते समय गंदे पानी में गिर जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि दीर्घकालीन समाधान के साथ-साथ तत्काल राहत के लिए जल निकासी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो। सेहतपुर निवासी गोपाल ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बिजली बिल में गड़बढ़ी को लेकर उन्होंने पिछली बैठक में जनता दरबार में शिकायत लगाई थी। शिकायत बाद अधिकारी उन्हें केवल विभाग के चक्कर कटवा रहे हैं। उनका बिल अब तक ठीक नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री आरती राव ने अतिरिक्त उपायुक्त एवं ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे तथा उसके आधार पर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की कार्यप्रणाली तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अचीवर्स सोसाइटी वासियों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि सोसाइटी में बिजली और पेयजल की भारी समस्या हैं हमारी मांग है कि सोसाइटी को नगर निगम को ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने निगमायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।
एचएसवीपी आवंटन विवाद
एचएसवीपी से जुड़े पुराने आवंटन विवाद और बहु-आवंटन (मल्टीपल अलॉटमेंट) के मामले में अधिकारियों ने न्यायालय में लंबित प्रक्रिया की जानकारी दी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेशों एवं विभागीय नियमों के अनुरूप प्रकरण का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलक्खा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एचएसवीपी एडमिस्टेटर नीरज कादियान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


