Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Municipal Corporation to Launch Grievance Redressal Common Center for Efficient Complaint Management
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कॉमन सेंटर बनेगा

नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कॉमन सेंटर बनेगा

संक्षेप:

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन जल, सीवर आदि से जुड़ी शिकायतों के लिए जीआरसीसी (गृहिणी रिड्रेसल कॉमन सेंटर) बनाने जा रहा है। यह सिस्टम शिकायतों को ट्रैक और निपटाने में मदद करेगा। नगर निगम ने टेंडर जारी किया...

Aug 15, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन लोगों की पानी-सीवर आदि से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए जीआरसीसी(ग्रीवेंस रिड्रेसल कॉमन सेंटर) तैयार करेगा। शिकायतों के निपटारे के साथ-साथ विभागों की लाइन और जमीन का रिकॉर्ड भी एक क्लिक पर स्क्रीन पर दिखेगा। इस सिस्टम के संचालन के लिए निगम एजेंसी से अनुबंध करने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को इस एजेंसी से अनुबंध करने के लिए टेंडर लगा दिया है। इस सिस्टम के जरिए नगर निगम प्रशासन के पास आने वाली शिकायतों का भी रिकॉर्ड तैयार होगा। इस सिस्टम के जरिए शिकायतों को नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के पास भेजा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा अब निगम अधिकारियों को सरकारी जमीन, सीवर और पानी की लाइन सहित शहर का अन्य रेकार्ड खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस योजना को लागू करने के लिए पूरे शहर की मैपिंग भी करवाई जाएगी। इसके लिए जीआइएसलैब तैयार हो रही है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम प्रशासन के पास 311 ऐप, सीएम विंडो, सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें मिलती रहती हैं। इस सिस्टम के लागू होने से एक शिकायतकर्ता द्वारा की जाने वाली सभी शिकायतें एकीकृत हो जाएंगी। इससे निगम प्रशासन को लोगों की शिकायत को दूर करने के लिए ज्यादा मानव संसाधन नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं शिकायतों का डेटा ऑनलाइन होने की वजह से नगर निगम आयुक्त भी लंबित शिकायतों पर नजर रख सकेंगे। इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी जाएगी। कमांड सेंटर में काम करेगा यह कॉमन सेंटर: बार-बार शिकायत करने वालों पर भी अंकुश लग सकेगा। समाधान होने के बाद भी कुछ लोग बार-बार शिकायत करते रहते हैं। इस तरह की शिकायतों पर अंकुश लगाने के मकसद से जीआरसीसी तैयार करने की प्लानिंग की गई। शिकायतों के निपटारे के लिए बनने वाले इस सेंटर में अनुबंध आधारित कर्मचारी काम करेंगे। निगम मुख्यालय में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के भवन में ही यह ग्रीवेंस रिड्रेसल कॉमन सेंटर काम करेगा। इस योजना के तहत पूरे शहर की मैपिंग होगी। इसके लिए जीआइएस लैब तैयार की जा रही है। निगम की जमीनों से लेकर सीवर,पानी की आदि लाइनों का रिकॉर्ड भी डिटिजल हो जाएगा। लोगों की शिकायतों के समाधान में मदद मिलेगी। एजेंसी से अनुबंध करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम