
शहर की फ्रेंडस कॉलोनी में विकसित होगा नया पार्क
संक्षेप: फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक नया पार्क विकसित करेगा। लगभग एक एकड़ जमीन पर बनने वाले इस पार्क में चार दिवारी, सैर के लिए ट्रैक, स्ट्रीट लाइट और हरियाली शामिल होगी। इसका टेंडर 83 लाख रुपए में दिया गया है और काम दिसंबर से शुरू होगा, जिससे सैकड़ों परिवारों को लाभ होगा।
बल्लभगढ़। शहर बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में फरीदाबाद नगर निगम जल्द ही एक शानदार पार्क विकसित करेगा। इसके बाद वहां की रहने वाले सैकड़ो परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के अधिकारियों ने शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब एक एकड़ जमीन पर पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें चार दिवारी तैयार की जाएगी। जमीन का पूरी तरह से भरत किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को सैर करने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। रात में अंधेरा दूर करने के लिए पार्क में स्ट्रीट लाइट का प्रबंध भी किया जाएगा। इसके अलावा पूरे पार्क में घास और पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने 83 लाख रुपए का टेंडर भी लगा दिया है । अधिकारियों की माने तो कॉलोनी में अभी तक कोई इतना बड़ा पार्क नहीं है और इस पार्क के बनने के बाद सैकड़ो परिवारों को पार्क का लाभ अवश्य ही मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि पार्क को बनाने का काम अवश्य ही दिसंबर माह से शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक यह जमीन खाली पड़ी है और इसमें जगह-जगह गड्ढे और पानी भरा हुआ है। जिसे पूरी तरह से पार्क के रूप में विकसित कर दिया जाएगा। हरीश कुमार, कार्यकारी अभियंता, फरीदाबाद नगर निगम, बल्लबगढ़: फ्रेंड्स कॉलोनी के पार्क को अवश्य ही दिसंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा । करीब 83 लख रुपए की लागत से यह पार्क विकसित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




