स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनेंगे
फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने शौचालयों की हालत सुधारने के लिए पिंक और आकांशी शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। इस माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होगा। शहर में 35 शौचालय बनाए जाएंगे, जिनमें दिव्यांगों...

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने शौचालयों की हालत सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शहर में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा आकांशी शौचालय भी बनेंगे। इस माह के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। शहर में कुल 35 शौचालय बनाए जाएंगे। अभी नगर निगम प्रशासन ने पिंक शौचालय की संख्या निर्धारित नहीं की है। लोगों से सुझाव मिलने के बाद पिंक शौचालयों की संख्या तय होगी। निगम प्रशासन जगह भी लोगों के सुझाव के आधार पर तय करेगा। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन शौचालयों का लाभ मिलेगा।
इसके लिए निगम प्रशासन फोन नंबर और ईमेल जारी कर लोगों से सुझाव मांगे हैं। पिंक शौचालय के अलावा निगम प्रशासन आकांशी शौचालय भी बनाएगा। निगम प्रशासन ने शौचालय बनाने के लिए एजेंसी को निर्माण कार्य आवंटित कर दिया है। इस माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन शौचालयों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि यह स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक हों जिसमें दिव्यांगों के लिए सुविधा हो और महिलाओं के लिए उपयोगी हों। निगम प्रशासन इन शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत किया जा रहा है। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं की कमी दूर होगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। शहर के लोग पिंक शौचालय और आकांक्षी शौचालय बनाने के लिए जगह आदि के लिए सुझाव cmc-faridabad@ulbharyana.gov.in या mc2swmsbm@gmail.com के अलावा सहायक कार्यकारी अभियंता सतेंद्र के मोबाइल नंबर 9991224486 और आईसी परामर्शदाता कल्पना के मोबाइल नंबर 7888003687 पर दे सकते हैं। -- ये सुविधाएं मिलेंगी -पिंक शौचालयों में बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था होती है -पिंक शौचालयों में सेनेटरी पैड मशीन आदि की भी व्यवस्था होती है -महिला, पुरुष, दिव्यांगों और बच्चों के लिए अलग सीट होगी -किन्नर के लिए अलग सीट की व्यवस्था होगी -दिव्यांग लोगों के लिए रैंप की व्यवस्था भी होगी -हाथ साफ करने के लिए तरल पदार्थ और तौलिया का भी इंतजाम होता है -कूड़ेदान और टीशू पेपर का भी होता है इंतजाम -आगुंतकों से उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए होता है रजिस्टर का इंतजाम -100 मीटर के दयरे में शौचालय की जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे -शौचालयों की जानकारी जीपीएस मैप पर भी डालनी होगी -शौचालय की देभखाल के लिए कर्मचारी की नियुक्ति भी होगी -सेनेटरी पैड मशीन आदि की भी व्यवस्था होती है -शौचालय में रोशनदान या एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था होगी -सौर ऊर्जा आधारित पावर बैकअप भी व्यवस्था होगी इन शौचालयों में -- ‘नगर निगम प्रशासन शहर में आकांक्षी शौचालयों के साथ पिंक शौचालय बनाने जा रहा है। शौचालय बनाने की जगह के लिए शहर के लोगों को निगम प्रशासन को अपने सुझाव देने चाहिए। इससे निगम को उपयुक्त स्थान पर शौचालय बनाने में मदद मिलेगी धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम ----------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




