Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Municipal Corporation Starts Safety Measures to Prevent Accidents on Drains
महावीर कॉलोनी पुलिया से चंदावली बाईपास तक छह माह में लगेगी ग्रिल

महावीर कॉलोनी पुलिया से चंदावली बाईपास तक छह माह में लगेगी ग्रिल

संक्षेप:

फरीदाबाद नगर निगम ने नालों पर हादसे रोकने के लिए महावीर कॉलोनी से चंदावली बाईपास तक सीमेंटेड ग्रिल बनाने की योजना बनाई है। इस पर 26.76 लाख रुपये खर्च होंगे और छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है। ग्रिल लगने से सड़क किनारे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात सुरक्षा बढ़ेगी।

Jan 08, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद/बल्लभगढ़। शहर में नालों पर हादसे रोकने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रथम चरण में बल्लभगढ़ स्थित महावीर कॉलोनी से नहर के साथ चंदावली बाईपास तक सीमेंटेड ग्रिल बनाई जाएगी, जिससे मानसून में हादसों को राेका जा सके। इस योजना पर करीब 26.76 लाख रुपये की लागत आएगी। छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महावीर कॉलोनी पुलिया से बाईपास रोड तक का यह हिस्सा लंबे समय से असुरक्षित बना हुआ है। सड़क किनारे खुला क्षेत्र होने के कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, खासकर रात के समय और बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां दो साल पहले बारिश के दौरान नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई थी। आरसीसी ग्रिल लगने से न केवल दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि यातायात भी अधिक सुरक्षित होगा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रिल निर्माण से सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी नियंत्रण रहेगा और नालों या खुले हिस्सों में गिरने जैसी घटनाओं से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, बाईपास से जुड़े इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करना आवश्यक है। लोगों ने कहा आरसीसी ग्रिल लगने से न केवल राहगीरों बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। योजना पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। -डॉ. गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम