Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Municipal Corporation Cancels Garbage Collection Tender Again New Proposal to be Drafted
घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना पांचवीं बार अटकी

घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना पांचवीं बार अटकी

संक्षेप:

फरीदाबाद नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए टेंडर को फिर से रद्द कर दिया है। नगर निगम अब नए प्रस्ताव के साथ मुख्यालय को भेजेगा। पिछले एक साल में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिली है। शहर में हर रोज लगभग 1,050 टन कूड़ा निकल रहा है।

Jan 12, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया टेंडर फिर से रद्द कर दिया है। अब नगर निगम फिर से टेंडर का मसौदा तैयार करेगा। नगर निगम पांच बार घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए निजी एजेंसी से अनुबंध करने के लिए टेंडर लगा चुका है। इससे पहले नगर निगम प्रशासन गत वर्ष से लेकर अब तक करीब 600 करोड़ रुपये से लेकर 817 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर चुका है, लेकिन इनमें से किसी भी मसौदे को मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिली थी। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी इको ग्रीन से नगर निगम प्रशासन ने 14 जून 2024 को अनुबंध रद्द कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुबंध खत्म हुए करीब पौन दो वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी कूड़ा उठाने वाली कंपनी से करार नहीं कर सका है। नगर निगम प्रशासन तभी से ही शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को टेंडर लगाने के प्रस्ताव भेजता आ रहा है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, आज निविदाएं खोली जानी थीं, लेकिन अचानक टेंडर रद्द कर दिया गया। अब नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजेगा। शहरी स्थानीय मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा। अब अंदाजा है कि निगम प्रशासन नए वित्तीय वर्ष में ही घर-घर से कूड़ा उठाने का काम छोड़ सकेगा। -- हर रोज एक हजार टन कूड़ा निकल रहा: शहर में हर रोज करीब 1,050 टन कूड़ा निकल रहा है। इसमें करीब 300 टन बल्लभगढ़, करीब 350 टन फरीदाबाद और करीब 400 टन एनआईटी फरीदाबाद इलाके से निकलता है। शहर में सड़क किनारे करीब 110 कूड़ा केंद्र बनाए गए हैं। -----