Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Municipal Corporation Approves Drainage Plan for Indra Colony
रेलवे लाइन के किनारे नाला बनेगा

रेलवे लाइन के किनारे नाला बनेगा

संक्षेप:

फरीदाबाद नगर निगम ने इंद्रा कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे नाला बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए 69 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बरसात में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कंक्रीट का नाला और इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे। कार्य जनवरी में शुरू होगा और 180 दिनों में पूरा होगा।

Jan 01, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने इंद्रा कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के पास बसी आबादी को राहत देने के लिए नाला बनाने की योजना तैयार की है। वहीं, इस इलाके में इंटरलॉकिंग ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए करीब 69 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। अगले माह से इस कार्य के शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वार्ड नंबर-14 के अंतर्गत राजकीय स्कूल से लेकर यामाहा कंपनी तक रेलवे लाइन बसे इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से यह गंदगी की समस्या बनी रहती है। बरसात के मौसम में तो यहां जलभराव हो जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस वजहसे यहां रहने वाले हजारों लोगों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो जाता है। यहां के लोग पिछले लंबे समय से पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे।, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। अब नगर निगम प्रशासन ने लोगों की इस समस्या को देखते हुए यहां पर कंक्रीट का नाला तैयार करने की योजना को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलते ही इसका टेंडर लगा दिया गया है। इस कार्य के लिए 69 लाख 62 हजार 820 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। यहां पर इस उपरोक्त बजट में नाले के साथ-साथ इंटरलॉकिंग ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को आने-जाने में समस्या नहीं झेलनी होगी। निगमप्रशासन ने इस कार्य के लिए टेंडर लगा दिया है। आठ जनवरी के बाद निगम प्रशासन इस कार्य के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।काम शुरू होने के करीब 180 दिन में अंदर इस कार्य को पूरा करने की समयावधि निर्धारित की गई है।