नगर निगम आयुक्त का आज से शुरू होगा बल्लभगढ़ के वार्ड दौरा

Mar 01, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे। यह निरीक्षण 2 मार्च 2026 से शुरू होगा। दौरे में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को सभी जानकारी एक दिन पहले उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त का आज से शुरू होगा बल्लभगढ़ के वार्ड दौरा

बल्लभगढ़, संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर वार्ड-वार कार्यक्रम तय किया गया है। यह दौरा सोमवार से बल्लभगढ़ से शुरू होगा।जारी आदेश के अनुसार आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा 2 मार्च 2026 से वार्डों का निरीक्षण शुरू करेंगे। 2 मार्च को बल्लभगढ़ विधानसभा के वार्ड-3 से दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 3 मार्च को वार्ड-4, 5 मार्च को वार्ड-10 एनआईटी विधानसभा, 9 मार्च को वार्ड-11, 10 मार्च को वार्ड-14 ओल्ड फरीदाबाद, 11 मार्च को वार्ड-31, 12 मार्च को वार्ड-16 बड़खल, 16 मार्च को वार्ड-19, 17 मार्च को वार्ड-27 तिगांव, 18 मार्च को वार्ड-44, 19 मार्च को वार्ड-42 बल्लभगढ़, 24 मार्च को वार्ड-43, 25 मार्च को वार्ड-7 एनआईटी, 30 मार्च को वार्ड-8 तथा 1 अप्रैल को वार्ड-36 ओल्ड फरीदाबाद का निरीक्षण किया जाएगा।

अप्रैल माह में 2 अप्रैल को वार्ड-37 ओल्ड फरीदाबाद, 6 अप्रैल को वार्ड-17 बड़खल, 7 अप्रैल को वार्ड-18, 8 अप्रैल को वार्ड-29 तिगांव, 9 अप्रैल को वार्ड-30, 13 अप्रैल को वार्ड-45 बल्लभगढ़, 15 अप्रैल को वार्ड-46, 16 अप्रैल को वार्ड-32 ओल्ड फरीदाबाद, 20 अप्रैल को वार्ड-33, 21 अप्रैल को वार्ड-22 बड़खल, 22 अप्रैल को वार्ड-23, 23 अप्रैल को वार्ड-40 (बल्लभगढ़), 27 अप्रैल को वार्ड-41, 28 अप्रैल को वार्ड-20 बड़खल तथा 29 अप्रैल को वार्ड-21 का दौरा प्रस्तावित है। दौरे के दौरान आयुक्त संबंधित वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, सफाई व्यवस्था की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इसके लिए संबंधित एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्तावित वार्डों से जुड़ी सभी जानकारियां दौरे से एक दिन पहले कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएं। इनमें जिन कार्यों का आवंटन हो चुका है उनकी सूची, शुरू न हुए कार्यों का विवरण, डीएलपी अवधि में चल रहे कार्य, पिछले छह माह में पूर्ण कार्य, प्रगति पर चल रहे कार्यों तथा रखरखाव कार्यों की सूची शामिल होगी। आदेश के अनुसार प्रत्येक दौरा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), एई, जेई और एसआई भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम की इस पहल को शहर में विकास कार्यों की निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति देखेंगे तो विकास कार्यों में तेजी आएगी और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। बल्लभगढ़ क्षेत्र के वार्ड-3 निवासी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कई जगह सड़कों और नालियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अगर आयुक्त स्वयं मौके पर निरीक्षण करेंगे तो अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी। हमें उम्मीद है कि लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे। एनआईटी क्षेत्र की समाजसेवी सीमा गुप्ता ने बताया कि कई कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। कागजों में सब ठीक दिखता है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग होती है। इस दौरे से वास्तविक स्थिति सामने आएगी और सुधार की दिशा में ठोस कदम उठेंगे। ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड-14 निवासी महेश चंद ने कहा कि पिछले छह माह में कुछ विकास कार्य शुरू तो हुए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता पर सवाल हैं।निरीक्षण के दौरान अगर गुणवत्ता की भी जांच होगी तो जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। तिगांव क्षेत्र के एक युवा निवासी दीपक ने कहा कि खेल मैदान और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। अगर दौरे के दौरान युवाओं की समस्याएं भी सुनी जाएं तो क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।