ओल्ड फरीदाबाद में रात में सफाई की तैयारी

Feb 13, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नाइट स्वीपिंग परियोजना और बुढ़ैना में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर 1.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सफाई और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। यह पहल शहर को साफ-सुथरा बनाने और गांव की एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

ओल्ड फरीदाबाद में रात में सफाई की तैयारी

फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को नाइट स्वीपिंग परियोजना और बुढ़ैना में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस योजना पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इससे सफाई व्यवस्था, सामाजिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर और नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना से शहर को साफ और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि करीब 1.06 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस योजना के तहत 1.63 लाख वर्गमीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इसके लिए 41 सफाई कर्मी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 33 रिक्शा और दो सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

रात में सफाई होने से दिन में यातायात और व्यापार पर असर नहीं पड़ेगा। मंत्री ने बताया कि इससे दुकानदारों और आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और शहर की छवि भी बेहतर होगी। यह पहल नागरिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद वार्ड-35 स्थित गांव बुढ़ैना में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा और गांव के लोगों को एक मजबूत मंच देगा। विपुल गोयल ने कहा कि यह भवन गांव की एकता और विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि समग्र और टिकाऊ प्रगति है। बुढ़ैना जैसे गांव मजबूत होंगे तो फरीदाबाद भी आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप शाहनी, पार्षद सचिन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।