वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर बार एसोसिएशन ने हड़ताल की
फरीदाबाद में तिगांव थाना में चार वकीलों के खिलाफ जमीन विवाद में मामला दर्ज होने के बाद जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी। इससे अदालत का कामकाज प्रभावित हुआ। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हड़ताल की। अंत में, पुलिस ने एसआईटी गठित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल खत्म हुई।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। तिगांव थाना में चार वकीलों के खिलाफ जमीन के विवाद में मामला दर्ज होने को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल कर दी। इससे अदालत में कामकाज प्रभावित हो गया। अपने मामलों की सुनवाई के लिए आए काफी लोग वापस लौट गए। यहां वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
हड़ताल की शुरुआत
हड़ताल से पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने बार पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग को इस मामले से अवगत करवाया। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल कर दी। बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि हाल ही में तिगांव थाना पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कऱ दिया था। इस मामले में पुलिस ने वकीलों का पक्ष नहीं सुना। इस मामले की जांच भी ठीक नहीं हो रही है।
वकीलों की स्थिति
वहीं हड़ताल में शामिल अधिवक्ता पंकज पाराशर का कहना था कि यह मामला गलत दर्ज हुआ है। वकीलों को इस मामले को रदद करने से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। हड़ताल की सूचना मिलने के बाद एसीपी तिगांव अशोक वर्मा और एसीपी सेंट्रल राजीव यादव अदालत परिसर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को इस मामले में एसआईटी गठित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी। एसीपी तिगांव ने बताया कि यदि मामला गलत दर्ज हुआ है तो रदद कर दिया जाएगा। जांच से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


