Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Launches Helpline to Address Stray Dog Issues
लावारिस कुत्तों की समस्या पर मिलेगी तुरंत राहत

लावारिस कुत्तों की समस्या पर मिलेगी तुरंत राहत

संक्षेप:

फरीदाबाद नगर निगम ने लावारिस कुत्तों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक अब 0129-2411649, 0129-2411664, 0129-2415449 और 76890 44463 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराने के बजाय हेल्पलाइन पर संपर्क करें ताकि समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा सके।

Fri, 28 Nov 2025 11:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने शहर में बढ़ रही लावारिस कुत्तों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अहम कदम उठाते हुए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर शिकायत करने पर लोगों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। शहर में अक्सर लोगों को गलियों-कालोनियों में घूमने वाले कुत्तों के झुंड, काटने की घटनाओं और डर की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को नियंत्रित करने ओर कुत्तों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से निगम स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर नागरिक कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये नंबर हैं 0129-2411649, 0129-2411664, 0129-2415449 है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकृत वेंडर द्वारा भी एक अलग शिकायत नंबर जारी किया गया है। लोग 76890 44463 इस नंबर पर कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी, आक्रामक कुत्तों की सूचना या किसी भी अन्य समस्या से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए निगम निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतें तुरंत संबंधित टीमों तक पहुंचाई जाएंगी ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी पर घबराने के बजाय निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि समस्या का त्वरित निवारण किया जा सके और लावारिस कुत्तों से होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। नगर निगम का यह कदम शहर में सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।