Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Judge s Cook Robbed by Thieves in Auto Cash and Valuables Stolen
जज के बावर्ची से ऑटो में लूटपाट

जज के बावर्ची से ऑटो में लूटपाट

संक्षेप:

फरीदाबाद में एक जज के बावर्ची के साथ ऑटो में सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटपाट की। बदमाशों ने हजारों रुपये, घड़ी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। इसके अलावा, उन्होंने उसके खाते से आठ हजार रुपये भी...

Sep 26, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के एक जज के बावर्ची के साथ ऑटो में सवार बदमाशों ने चाकू गर्दन पर लगाकर हजारों रुपये नकद, घड़ी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने मोबाइल के जरिए उसके खाते से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए। बावर्ची अपने घर जाने के लिए स्टेशन पर जा रहा था। जिला करनाल के असंध निवासी धर्म सिंह ने बताया कि वह फरीदाबाद में एक जज का बावर्ची है। 25 सितंबर को भोर में करीब 2.30 बजे नीलम से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन की ओर जाने के लिए एक ऑटो लिया। उसमें चालक के अलावा एक अन्य युवक सवार था। रेलवे स्टेशन से पहले ही ऑटो चालक ने सुनसान जगह पर ऑटो मोड लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शोर मचाने पर ऑटो सवार ने गर्दन पर चाकू रखकर चुपचाप बैठने के लिए बोला। आरोपी उससे एक बैग में रखा सामान, घड़ी, एक कड़ा, 1100 रुपये नकद, मोबाइल फोन और फोन में मोबाइल एसबीआई खाते से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए। बदमाशों ने लूटने के बाद ऑटो से धक्का दे दिया दिया।