स्वच्छ गांव और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी : शिखा
फरीदाबाद में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और उन्हें व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई और कचरे के प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। प्रदेश सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष जनजागरण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में पंचायत बैठकों के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों और कूड़े के ढेरों की सफाई कराई जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर गीला, सूखा और अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिखा ने कहा कि स्वच्छता और पौधारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तभी स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


