ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादजूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद को मिले 45 पदक

जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद को मिले 45 पदक

फरीदाबाद। दिल्ली में संपन्न हुई ओपन जूडो चैंपियनशिपि में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार...

जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद को मिले 45 पदक
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 30 Jan 2023 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। दिल्ली में संपन्न हुई ओपन जूडो चैंपियनशिपि में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण पदक सहित कुल 45 पदक झटके हैं। तमाम भारवर्ग के तहत खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम चमकाया है। खिलाड़ियों में कुणाल हुड्डा और अंशिका भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला है। प्रतियोगिता के तहत मिनी सब जूनियर के 20 किलोग्राम भारवर्ग में तितिक्षा कात्यायन ने रजत, 23 किलोग्राम भारवर्ग में मायरा मुकेश गुप्ता ने और सात्विका भनोत ने रजत जीते हैं। इसी वर्ग में नव्यांशी तालुकदार व अदिति ने कांस्य हासिल किए।

27 किलोग्राम भारवर्ग में आराध्या गुप्ता ने स्वर्ण, नित्या गोयल ने रजत व श्रेया कांस्य पदक अपने नाम किया। 32 किलोग्राम भारवर्ग में धनिष्ठा शर्मा ने स्वर्ण व विहिका सिंह ने कांस्य, जीता, जबकि 36 किलोग्राम भारवर्ग में अंशिका भारद्वाज ने स्वर्ण, नेहल शर्मा ने रजत, श्रेयषी किमोठी ने कांस्य पदक हासिल किया। 36 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के चैतन्या कात्यायन ने रजत, हिमांशी झांवर व नव्या कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग की बात करें तो 20 किलो में विवान भल्ला ने और 25 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक ने दो रजत पदक जीते। 30 किलोग्राम भारवर्ग में वंश ने स्वर्ण जीता तो हनी और नक्ष ने कांस्य पदक जीते। 35 किलो में दक्ष ने रजत, समर ने कांस्य, 40 किलो में विराज शर्मा ने रजत, लवीश व आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 40किलो से अधिक भार वर्ग में कृशांग स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ी चमके

सब जूनियर वर्ग के 44 किलो से अधिक भार वर्ग में खुशी ने रजत और आद्या भनोत कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग के 30 किलो में अमन स्वर्ण, युवराज ने रजत व समर कांस्य पदक, 35 किलो में अंकुश ने स्वर्ण , 40 किलो में अश्वनी ने , 45 किलो में कार्तिकेय चौधरी ने दो रजत पदक जीते, 50 किलो में सेम्योराज चटर्जी ने स्वर्ण और नमन खुराना ने रजत पदक जीता।

70 किलो में यशिका बनीं स्वर्ण विजेता

52 किलोग्राम भारवर्ग में प्रकृति कात्यायन ने स्वर्ण, सृष्टि ने रजत, 70किलो में यशिका नरवत ने स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग के 45 किलो में सनी ने रजत, 50 किलो में आदित्य तंवर ने कांस्य और 55 किलो में विषम ने कांस्य पदक जीता। जूनियर के 55 किलो में मानव ने कांस्य, 60 किलो में विक्रांत ने , 66 किलो में विवेक ने दो स्वर्ण पदक, 73 किलो में अमित ने कांस्य और 81 किलो में बाबी ने रजत पदक प्रापत किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें