Faridabad News: सेक्टर-57 में पेंट कोटिंग फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने फरीदाबाद के सेक्टर-57 में माई कोटिंग फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में बॉयलर और केमिकलयुक्त पानी के उपचार के लिए जरूरी ईटीपी की अनुमति नहीं मिली। फैक्ट्री से बिना उपचार किया गया गंदा पानी सीधे सीवर में छोड़ा जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इकाई को बंद कराने की कार्रवाई की बात कही, जबकि बिजली चोरी नहीं मिली।

Faridabad News: सेक्टर-57 में पेंट कोटिंग फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार को सेक्टर-57 क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति के बिना संचालित हो रही एक फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में वहां बॉयलर और केमिकलयुक्त पानी के उपचार के लिए आवश्यक ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की अनुमति नहीं मिली। मौके पर गंदे और केमिकलयुक्त पानी को सीधे सीवर में छोड़ा जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने इकाई के खिलाफ नियमानुसार बंद करने की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। वहीं, बिजली विभाग की जांच में बिजली चोरी का कोई मामला नहीं मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को 12 अक्तूबर को सूचना मिली कि गांव झाड़सैंतली में ओम धर्म कांटे के नजदीक सेक्टर-57 में माई कोटिंग नाम से एक फैक्ट्री चल रही है। वहां पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीई उज्ज्वल और बिजली विभाग के जेई श्याम सुंदर को साथ लेकर वहां छपा मारा। फैक्ट्री में बिजली की मोटरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर पाउडर कोटिंग और पेंट करने का काम किया जा रहा था। कोटिंग की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और पेंट को पक्का करने के लिए बॉयलर का प्रयोग किया जा रहा था।

फैक्ट्री में नियमों के उल्लंघन की जांच

--------

सीवर में छोड़ा जा रहा था केमिकलयुक्त पानी

जांच के दौरान सामने आया कि बॉयलर चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा गंदे और केमिकलयुक्त पानी के उपचार के लिए जरूरी ईटीपी की अनुमति भी नहीं मिली। मौके पर गंदे और केमिकलयुक्त पानी को बिना ट्रीटमेंट किए सीधे सीवर में छोड़ा जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीई उज्ज्वल ने मौके पर बताया कि फैक्ट्री संचालक के पास अनुमति नहीं मिली। ऐसे में अब फैक्ट्री को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।

------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦माई कोटिंग फैक्ट्री कहां स्थित है?−
यह फैक्ट्री गांव झाड़सैंतली में ओम धर्म कांटे के नजदीक सेक्टर-57 में स्थित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: सेक्टर-57 में पेंट कोटिंग फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा