Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Faces Increasing Garbage Crisis Post-Diwali Amidst Municipal Challenges
बंधवाड़ी प्लांट में फरीदाबाद का कूड़ा रोकने की तैयारी

बंधवाड़ी प्लांट में फरीदाबाद का कूड़ा रोकने की तैयारी

संक्षेप: फरीदाबाद में दीवाली के बाद कूड़े की समस्या बढ़ गई है। मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को दुर्गंध और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने कचरा निस्तारण के लिए नई एजेंसी...

Sat, 25 Oct 2025 12:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में दीवाली के बाद कूड़े की समस्या काफी बढ़ गई है। मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।दुर्गंध उठ रही है, जिससे आते-जाते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लोग बेहद परेशान है। दूसरी तरफ गुरुग्राम नगर निगम ने दीवाली तक फरीदाबाद का कचरा बंधवाड़ी कचरा प्लांट में डालने की अस्थायी इजाजत दी थी, लेकिन अब इसे रोकने की तैयारी की जा रही है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। शहर में रोजाना करीब 1200 टन कचरा उत्पन्न होता है। इसमें 70 फीसदी घरेलू और 30 फीसदी व्यावसायिक कचरा होता है।

इस कचरे का मुख्य स्रोत घर, बाजार, स्कूल, अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिसमें घरों से निकलने वाला 840-910 टन कचरा शामिल होता है। इसमें खाद्य अपशिष्ट, प्लास्टिक, कागज और कपड़ा शामिल हैं। वहीं बाजार, दुकानों, ऑफिस और उद्योगों से निकलने वाला 360-390 टन कचरा होता है। इसे विभिन्न डंपिंग साइटों से ट्रकों के माध्यम से बंधवाड़ी प्लांट तक ले जाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कचरा निस्तारण के लिए अभी तक नगर निगम अपने प्लांट पूरी तरह नहीं बना पाया है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए है। हार्डवेयर सोहना रोड स्थित लखानी चौक, नीलम बाटा रोड, बांके बिहारी मंदिर के समीप आदि गंदगी से बुरा हाल है। वैंडर ही उठा रहे कूड़ा इको ग्रीन का ठेका रद्द होने के बाद से वेंडर खुद ही कूड़ा उठा रहे हैं। वेंडर कूड़ा निस्तारण प्लांट में न ले जाकर सड़क पर बने गड्ढों में डाल देते हैं। शाम होते ही यह कूड़ा सड़कों पर आ जाता है, जिससे वाहन चालकों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नई एजेंसी नियुक्त करने की तैयारी नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के साथ कूड़ा कलेक्शन प्लांट से कूड़ा उठाने के लिए जल्द नई एजेंसी नियुक्त करने की तैयारी कर रही है।निगम अधिकाीरियों के अनुसार जिस भी कंपनी को ठेका दिया जाएगा, वह घर-घर और गड्ढों से कूड़ा एकत्र कर उसे डिस्पोजल प्लांट तक ले जाएगी। इसके बाद खाद या चारकोल तैयार करने का काम नगर निगम का होगा। इसके लिए निगम की ओर से हर महीने कंपनी को शुल्क दिया जाएगा। निगम संपत्ति कर के साथ कूड़ा शुल्क भी वसूलेगा। दो प्लांट में हो रहा कूड़ा निस्तारण शहर में कूड़ा निस्तारण दो प्लांटों में किया जा रहा है। इनमें कूड़े से खाद तैयार की जाती है, जिनमें प्रतापगढ़ और मुजेड़ी शामिल हैं। निगम ने प्रतापगढ़ में रोजाना 350 टन कूड़ा निस्तारण की योजना बनाई थी। लेकिन लोगों के विरोध के चलते वहां 200 टन कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही मुजेड़ी में रोजाना 100 से 150 टन कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। गुरुग्राम निगम ने दीवाली तक दी थी मुहलत पिछले दिनों गुरुग्राम नगर निगम ने फरीदाबाद नगर निगम को पत्र लिखकर दीवाली तक बंधवाड़ी कूड़ा डंपिंग साइड पर कूड़ा फैकने पर रोक लगाई थी। इसके तहत नगर निगम को अपने शहर में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम करने थे, जो अभी तक नहीं हो पाए हैं। वहीं दीवाली का त्योहार भी बीत गया है। पिछले पांच दिनों से सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है, जिसमें लावारिस पशु मुंह मारते है। दिनभर दुर्गंध उठती है।ऐसे में लोगों को मुंह ढक कर निकलना पड़ता है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। हर विधानसभा में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने की योजना वर्तमान में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ और डबुआ मिलाकर दो निस्तारण प्लांट होंगे। ऐसे में निगम की योजना है कि हर विधानसभा क्षेत्र का कूड़ा वहीं के डंपिंग स्टेशन पर निस्तारित कर दिया जाए। इससे कूड़ा एक जगह एकत्र भी नहीं होगा। शहर में कचरा निस्तारण प्लांट जल्द चालू किया जाएगे। इनके निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है, जिन क्षेत्रों में ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।उन्हें भी समझाया जा रहा है, जिससे काम में कोई रुकावट नहीं आए। - डॉ. गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम