
संजय कॉलोनी और एयरफोर्स रोड पर गंदगी से निजात नहीं
फरीदाबाद में नगर निगम के दावों के बावजूद सफाई व्यवस्था में कमी है। संजय कॉलोनी और डबुआ 60 फुट रोड पर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग सफाई की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में नगर निगम के लाख दावों के बावजूद लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिल रही है। संजय कॉलोनी और डबुआ 60 फुट रोड चौक पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे एक ओर जहां क्षेत्र की सुंदरता खराब हाे रही है। वहीं बीमारियों खतरा काफी बढ़ गया है। इससे लाेग काफी परेशान है। स्मार्ट सिटी में कूड़ा उठाने का कार्य नगर निगम की ओर से किया जाता है। निगम की गाड़ियां घर-घर कूड़ा उठाने का दावा तो करती हैं। लेकिन वह चुनिंदा घरों तक सीमित है। नियमित रूप से कूड़ा उठान न होने से लोग चौक-चौराहों पर कूड़ा फेंक रहे हैं।
सेक्टर-23 स्थित लखानी चौक, संजय कॉलोनी गौंछी चौकी के समीप 33 फुट रोड और डबुआ एयरफोर्स चौक सुबह से शाम तक कूड़े का ढेर लगा रहता है। साथ ही कई गलियों और मुख्य सड़कों पर नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही। सुबह-शाम निकलने वाले लोग बदबू और गंदगी से परेशान रहते हैं। खासतौर पर मुख्य चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर जमा होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं। दुकानदार और राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई जगहों पर कूड़े के ढेर सड़क तक फैल गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। चौक-चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर शहर में चौक-चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर के कारण लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। मच्छर, मक्खियों और आवारा जानवरों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर नियमित सफाई कराई जाए, जिससे कॉलोनी को गंदगी से निजात मिल सके। लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं देगा, तब तक हालात सुधरना मुश्किल है। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार कार्य कर रही है। यदि कहीं कोई लापरवाही करती जा रही है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




