Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Faces Delays in Construction of 12 Foot Over Bridges Due to Land Issues
पड़ताल: हाईवे पर पलवल तक नहीं बन सके एफओबी

पड़ताल: हाईवे पर पलवल तक नहीं बन सके एफओबी

संक्षेप:

फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर 12 एफओबी बनाने की योजना दो साल पहले शुरू हुई थी। एनएचएआई आधे एफओबी भी नहीं बना सका है, मुख्य कारण जमीन की कमी है। लोग हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। एफओबी की मांग बढ़ी, लेकिन निर्माण में बाधाएँ बनी हुई हैं।

Jan 02, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद,। पैदल लोग हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बचाने के लिए दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोसी कलां-करमन बॉर्डर तक 12 एफओबी(फुट ओवर ब्रिज) बनाने की योजना पर करीब दो वर्ष पहले काम शुरू हुआ था। दो वर्ष में एनएचएआई प्रबंधन आधे एफओबी भी तैयार नहीं करवा सका है। जमीन न मिलने की वजह से एफओबी बनाने में दिक्कत आई है। स्मार्ट सिटी और पलवल में हाईवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारिक केंद्र भी हैं। इसके अलावा रिहायशी इलाके भी हैं। इस वजह से लोगों को हाईवे पार कर एक ओर से दूसरी ओर जाना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज रफ्तार वाहनों के कारण पैदल लोग हाईवे पर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पैदल लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए एनएचएआई प्रबंधन ने करीब चार साल पहले हाईवे के बीचों-बीच छह फीट से ज्यादा ऊंची ग्रिल भी लगा दी थी। ग्रिल लगाने से लोगों को मुश्किल आने लगी। कुछ लोग लंबी दूरी तय कर अंडरपास के नीचे से निकलते तो कुछ ग्रिल को ही फांदने लगे। इसके साथ-साथ लोगों ने हाईवे पर एफओबी की संख्या बढ़ाने की मांग शुरू कर दी थी। इस पर एनएचएआई प्रबंधन ने हाईवे पर एफओबी के लिए सर्वे करवाया था। सर्वे में अजरौंदा गांव के सामने, मुजेसर कट के पास, गुडईयर मोड, कैली गांव में खंदावली के मोड के पास, झाड़सेंतली गांव, सीकरी में दो एफओबी बनाना तय हुआ था। पलवल जिले मेंं गदपुरी गांव के सामने, पृथला गांव के सामने, पलवल डीसी आवास के सामने, बामनीखेड़ा गांव और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर एफओबी बनाना तय किया गया था। वर्ष 2024 के फरवरी माह में गुडईयर मोड़ पर एफओबी बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। अभी तक विभाग 12 एफओबी क अजरौंदा, गुडईयर मोड़, और सीकरी में एफओबी तैयार करवा चुका है। बाकी जगह समस्या बनी हुई है। जबकि इस परियोजना को पूरा करने की समयावधि बीत चुकी है। जमीन न मिलने के कारण आई समस्या: अधिकांश जगह जमीन न मिलने के कारण विभाग को एफओबी का निर्माण कार्य शुरू करवाने में मुश्किलें आ रही हैं। परियोजना की शुरुआत में मुजेसर कट पर एफओबी बनाने का काम शुरू करवाया गया था, लेकिन यहां जमीन की वजह से अड़चन आ गई थी। जहां पर यह एफओबी बनना था, वहां के स्थानीय लोगों ने निर्माण रुकवाने के लिए अदालत से स्टे ले लियाथा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि बाकी जगह भी इसी तरह की अड़चन आती रही। इस कारण इस परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका।