बिजली से संबंधित शिकायतें हल होंगी
फरीदाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिए फोरम की बैठक करेगा। यह बैठक सेक्टर-23 और ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी, जहाँ गलत बिल, मीटर रीडिंग, नए कनेक्शन और वोल्टेज से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक करेगा। सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय में 12:00 बजे, ओल्ड फरीदाबाद मंडल के सेक्टर-15ए बीएसएनएल भवन स्थित बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय, ग्रेटर फरीदाबाद के आईएमटी कार्यालय में सुबह 11:00 बजे बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुनवाई होगी। इस दौरान गलत बिल,गलत मीटर रीडिंग, नए कनेक्शन, मीटर खराबी तथा वोल्टेज संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इन बैठकों में केवल वही मामले सुने जाएंगे, जिन पर किसी प्रकार का न्यायालय में वाद लंबित नहीं है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



