Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad DTP Delays Action Against Builders and Property Dealers Over Licensing Issues
बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलर पर कार्रवाई जल्द

बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलर पर कार्रवाई जल्द

संक्षेप: फरीदाबाद में डीटीपी ने चार बिल्डर और आठ प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एक महीने से मामला दर्ज नहीं किया है। बिल्डर्स ने बिना लाइसेंस के भूखण्ड बेचने का आरोप स्वीकार नहीं किया। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में...

Sat, 25 Oct 2025 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नगर एवं योजना विभाग (डीटीपी) द्वारा सेक्टर-23 स्थित इंफोर्समेंट थाने में चार बिल्डर और आठ प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एक महीने बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। डीटीपी ने एक महीने पूर्व इंफोर्समेंट थाने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था। डीटीपी और पुलिस ने अब जल्द मामला दर्ज करने को कहा है। डीटीपी ने अपनी लिखित शिकायत बताया था कि इन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन, हरियाणा के निदेशक से कोई लाइसेंस नहीं लिया। यह बिना लाइसेंस के ही व्यावसायिक एवं आवासीय भूखण्ड बेचने के लिए प्रचार-प्रसार करते पाए गए। डीटीपी विभाग ने जांच के बाद इन्हें कारण बताओ नोटिस दिया था।

इसमें बिल्डरों की तरफ से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर 17 सितंबर को पत्र लिखकर डीटीपी इंफोर्समेंट को लिखित शिकायत दी गई। ----------- ग्रीवेंस कमेट में भी उठा था मामला चार अगस्त 2025 को ग्रीवांस कमेटी में भी यह मुद्दा उठा था। बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी को आदेश दिए थे कि वह रिपोर्ट तैयार करें कि फरीदाबाद में ऐसे कितने बिल्डर हैं, जोक बिना लाइसेंस के अपने प्रोजेक्ट ला रहे हैं और लोक लुभावने विज्ञापनों के जरिये निवेशकों से प्रोजेक्ट पर निवेश करवा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के आदेश पर डीटीपी इंफोर्समेंट यजन चौधरी ने मामले की जांच कराई। जिसमें शहर के चार बिल्डर सेक्टर-108, 110 और 139 में प्रोजेक्ट्स को बेचने के लिए प्रचार प्रसार कर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते पाए गए । --------- बिल्डरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया ग्रीवेंस कमेटी में मामला उठने के बाद जांच भी की गई। इसके बाद बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें एक अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उसके बाद लिखित शिकायत दी गई। जल्द ही मामला दर्ज होने की उम्मीद है। -यजन चौधरी, डीटीपी ----- डीटीपी कार्यालय को दो बार कागज वापस भेजे जा चुके हैं। पहली बार में कागज पूरे नहीं थे। इसके चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका। दूसरी बार भेजे गए दस्तावेज को प्रमाणित नहीं किया गया था। इसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है। अब जल्द ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीन मिढा, थाना प्रभारी, इंफोर्समेंट थाना सेक्टर-23