Faridabad News: एस.के. भारद्वाज जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में जिला टैक्स बार एसोसिएशन के 2026-27 कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। एस.के. भारद्वाज प्रधान, चेतन भारद्वाज वरिष्ठ उपप्रधान, और मीनू कुमारी महिला उपप्रधान चुनी गईं। सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और नई कार्यकारिणी को सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Faridabad News: एस.के. भारद्वाज जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए

Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। मतदान के जरिए छह पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। एस.के. भारद्वाज भारी मतों से प्रधान चुने गए, जबकि चेतन भारद्वाज वरिष्ठ उपप्रधान बने। चुनाव में अधिवक्ता राजेश गुप्ता को उपप्रधान, सतेंद्र यादव को सचिव, सत्यवान नार्वाल को कोषाध्यक्ष और विनीत त्यागी को संयुक्त सचिव चुना गया। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला सदस्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अधिवक्ता मीनू कुमारी को महिला उपप्रधान चुना गया। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में निखिल चौधरी, सोनिया सैनी और दीपांशु को निर्विरोध शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी। चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। अधिवक्ता दीपक गेरा और अधिवक्ता संदीप मक्कर ने चुनाव प्रक्रिया में उनका सहयोग किया। सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों का आभार जताया। चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. मिश्रा, विजय शर्मा, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप सेठी, एस.एन. त्यागी, चौधरी बलबीर सिंह, आर.एस. गांधी, महेश शर्मा, संजय डंडे, राजीव गौड़, बलराम शर्मा और अन्य अधिवक्ताओं ने विशेष योगदान दिया। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: एस.के. भारद्वाज जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए