लोगों की समस्याएं सुनकर तुरंत निपटाने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में जिलास्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सीटीएम अंकित कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। प्रमुख शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों और राशन कार्ड से संबंधित थीं। प्रशासन ने गंभीरता से जनता की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

लोगों की समस्याएं सुनकर तुरंत निपटाने के निर्देश

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिलास्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीटीएम अंकित कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। गरुवार को आयोजित समाधान शिविर में अंकित कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का तुरंत निपटान संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही हल किया जाए। वहीं, लंबित मामलों में स्पष्ट कारणों के साथ रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए ताकि समीक्षा बैठक में जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने बिना ठोस कारण शिकायतों को लंबित न रखने की हिदायत भी दी।

उन्होंने बताया कि शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्यों को जोड़ने से जुड़ी प्राप्त हुईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं भी नागरिकों ने रखीं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को इन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, बिजली, सिंचाई और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।