Faridabad News: कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई का समय निर्धारित

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में जिलाधीश आयुष सिन्हा ने खरीफ विपणन सीजन के दौरान धान की कटाई का समय निर्धारित किया है। हार्वेस्टर से कटाई सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। किसानों से अपील की गई है कि वे परिपक्व धान की कटाई कर उसे सुखाने के बाद खरीद केंद्र पर लाएं।

Faridabad News: कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई का समय निर्धारित

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। खरीफ विपणन सीजन में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश आयुष सिन्हा ने कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई का समय निर्धारित किया है।

धान कटाई का समय

आदेश के अनुसार जिले में शाम छह बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई नहीं की जा सकेगी। इस अवधि में ओस और अधिक नमी के कारण धान में नमी बढ़ने से खरीद, सुखाने और भंडारण में परेशानी हो सकती है। कंबाइन से कटाई सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच मौसम एवं खेत की परिस्थितियों के अनुसार की जा सकेगी। जिलाधीश ने किसानों से अपील की कि वे परिपक्व धान की कटाई कर उसे आवश्यकता अनुसार सुखाने के बाद ही खरीद केंद्रों पर लाएं। वर्तमान में धान में अधिकतम अनुमेय नमी सीमा 17 प्रतिशत है। वहीं, मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की एंट्री निर्धारित टोकन या गेट पास के अनुसार होगी। सार्वजनिक सड़कों, राजमार्गों और मंडी के प्रवेश-निकास द्वार पर वाहनों की पार्किंग से यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।

वाहनों की आवाजाही

मार्केट कमेटी, मंडी प्रशासन और पुलिस को वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। जिलाधीश ने कहा कि किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

-----

सामान्य प्रश्न

✦धान कटाई का समय क्या है?−
धान कटाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई का समय निर्धारित