बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता से करें पार्षद : सीईओ शिखा
फरीदाबाद में जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी गई। कार्यकारी अधिकारी शिखा ने पार्षदों को पारदर्शिता से बजट के उपयोग का निर्देश दिया। विभिन्न वार्डों के लिए कुल 5 करोड़ से...

फरीदाबाद। सोमवार को जिला परिषद की बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी गई। जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी शिखा ने वार्ड पार्षदों को विकास बजट का पारदर्शी उपयोग करने के निर्देश दिए। पांच करोड़ से ज्यादा का बजट मंजूर बैठक में कार्यकारी अधिकारी शिखा ने कहा कि हर वार्ड में आवंटित बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता से हो। वार्ड-1 के लिए 1.25 करोड़, वार्ड-2 व 5 से 10 तक 63-63 लाख, वार्ड-3 के लिए 20 लाख और वार्ड-4 के लिए 75 लाख रुपए आवंटित किए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में धरातल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाएं।
कार्यों की रफ्तार तेज करने और समय सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया गया। शिखा ने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। पाली स्टेडियम विकास प्रस्ताव पास बैठक में गांव पाली स्थित खेल स्टेडियम के विकास का प्रस्ताव रखा। लगभग एक करोड़ की लागत से स्टेडियम में सुविधाएं विकसित होंगी। उपस्थित सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव को बहुमत से पारित किया। वार्ड-1 के पार्षद ने सदन का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला परिषद प्रधान विजय, उप प्रधान धर्म चौधरी, प्रमेंद्र सिंह, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज समेत अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




