वार्ड -नौ और 30 विकास कार्यों का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

Apr 12, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के वार्ड 16 और 30 में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 5.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें गलियों और सड़कों का निर्माण शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। फरीदाबाद को हाई टेंशन लाइनों से मुक्त करने के लिए 2,700 करोड़ की योजना भी है।

वार्ड -नौ और 30 विकास कार्यों  का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नगर निगम के वार्ड नंबर-16 और वार्ड नंबर-30 में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार शाम को करीब पांचकरोड़ 30 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यों में वार्ड नंबर 16 में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से गलियों के निर्माण का कार्य सहित दो करोड़ की लागत से बीके चौक से बीके अस्पताल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं वार्ड 30 में आधारभूत सुविधाओं के लिए 80.8 लाख की लागत से बनने वाली नौ गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से फरीदाबाद में हो रहे चौतरफा विकास के कारण भविष्य में देश के मानचित्र पर फरीदाबाद की एक अलग पहचान होगी।उन्होंने बताया कि फरीदाबाद को बिजली के तारों के जाल से मुक्त करने के लिए 2,700 करोड़ की लागत से हाई टेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जल्द होगी। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मेट्रो का विस्तार जेवर एयरपोर्ट तक करने के प्रयास जारी हैं।बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को पानी, सीवर और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला, पार्षद सरदार जसवंत पार्षद, पार्षद कर्मवीर बैंसला, पार्षद हरिकृष्ण गिरोटी, पार्षद अनिल नागर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, सदस्य टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार साहिल नंबरदार सहित अधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।