ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो से राहत की उम्मीद

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद की मुख्य सीवर लाइन को अपने अधीन ले लिया है। जल्द लाइनों की सफाई और मरम्मत शुरू की जाएगी। 45 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन में कई जगह जाम और क्षतिग्रस्त हैं। 18.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो से राहत की उम्मीद

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद की मुख्य सीवर लाइन को अपने अधीन ले लिया है। प्राधिकरण की ओर से जल्द लाइनों की सफाई और मरम्मत शुरू कराई जाएगी। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 45 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन डेढ़ दशक पहले बिछाई गई थी, लेकिन समय के साथ कई जगह यह जाम और क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजतन सीवर का पानी एसटीपी तक जाने के बजाय खुले में फैल रहा है और कई स्थानों पर गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। सेक्टर-78 स्थित हैबीटेट सोसायटी के सामने और फरीदपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास हालात ज्यादा खराब हैं, जहां लगातार जलभराव से स्कूल की चहारदीवारी तक गिर चुकी है और बदबू के कारण बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।एफएमडीए

ने सीवर लाइन की मरम्मत और सफाई के लिए करीब 18.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह कार्य सेक्टर-75 से 89 तक किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, लाइन दुरुस्त होने के बाद सीवर का पानी सीधे एसटीपी तक पहुंचेगा और ओवरफ्लो की समस्या में कमी आएगी।वहीं, क्षेत्र में बने करोड़ों रुपये के एसटीपी भी फिलहाल पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। बादशाहपुर में 50 करोड़ की लागत से बने 30 एमएलडी एसटीपी में अभी मात्र 10 एमएलडी सीवर ही पहुंच रहा है, जबकि सेक्टर-77 में बने 7.5 एमएलडी प्लांट की स्थिति भी ऐसी ही है। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि मास्टर सीवर लाइन की समुचित सफाई होने पर समस्या लंबे समय तक नहीं रहेगी और जल्द काम शुरू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।